51 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 जौनपुर।  सिंगरामऊ थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 51 किलो 300 ग्राम गांजा व प्रयोग में लायी गयी पल्सर के साथ दो शातिर गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार किया है। 

 पुलिस अधीक्षक जनपद  डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों व अवैध शराब और  मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त की चेकिंग, वांछित व वारण्टी अभि0गणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव मय हमराह उ0नि0  धुरेन्धर प्रसाद मय हमराह का0 नौशाद हुसैन, का0 अरविन्द कुमार मिश्रा, का0 कुलदीप गोस्वामी, का0 सौरभ सिंह,का0 राहुल रजक ,का0 सतीश कसौधन,का0 चन्दन यादव के देखभाल क्षेत्र,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सिरकिना पुरानी पुलिया बहद ग्राम सिरकिना  से अभियुक्त 1.विनोद कुमार यादव पुत्र स्व0 अर्जुन प्रसाद यादव ग्राम सिंघावल थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर 2. आजाद सिंह उर्फ श्रीराम पुत्र स्व0 अरविन्द सिंह ग्राम संगुलपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को आज  51 किलो 300 ग्राम गांजा व अपराध में प्रयोग में लायी गयी पल्सर मोटर साइकिल नं0  UP 72 BB 2216  के साथ गिरफ्तार किया गया। 

Related

जौनपुर 3440285356505253939

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item