विश्वविद्यालय के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर से गयी जान

 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फामेंसी के छात्र ने गुरूवार को चरक हास्टल में अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। छात्र के मौत की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। छात्र ने मौत को गले क्यो लगाया है यह अभी तक अस्पष्ट नही हो पायी है। 

मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद का रहने वाला विवेक कुमार 19 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार विश्वविद्यालय में फार्मेसी के द्वितीय समेस्टर का छात्र था। वह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित चरक हास्टल में रहता था। आज दोपहर उसने जहर खा लिया। यह खबर विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 


Related

जौनपुर 5433066207941801893

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item