मेले में किसानों को दी गयी जैविक खेती की जानकारी

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय पर किसान मेला का आयोजन हुआ जहां किसानों को जैविक खेती सहित अन्य जानकारियां दी गयीं। हालांकि भयंकर शीतलहरी के कारण किसानों की उपस्थिति कम रही। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने किसानों को जैविक खेती के फायदों को बताया। साथ ही बर्मी कम्पोज खाद बनाने की जानकारी दिया। यंत्रीकरण के उपयोग करने के ढंग को बताया। साथ ही नई बीज उत्पादन कैसे हो, इसे विस्तार से बताया। किसानों को कब—कैसे फसलों को किस रोग से बचाया जाय, उसके लिए किस दवा का छिड़काव किया जाय, उसकी जानकारी दी गयी। इसी क्रम में एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी ने किसानों को सरकार द्वारा किस बीज में कितनी सब्सिडी मिलती है, उसे बताया। साथ ही कितना बीज कितने खेत में बोया जाना है, उसकी जानकारी दिया। इस अवसर पर राहुल पटेल, अभिनव मौर्य सहित तमाम किसान मौजूद रहे। कुल मिलाकर देखा गया कि मेले में ठण्ड का असर दिखाई दिया।

Related

जौनपुर 5915134977293047710

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item