विद्यालय विकास के लिए मिला आर्थिक सहयोग

 जौनपुर। आज प्राथमिक विद्यालय  भोंसिला, विकास क्षेत्र. बक्सा को ग्राम सभा के मूल निवासी एसडीएम हापुड़ संतोष कुमार उपाध्याय की माता जी द्वारा विद्यालय के विकास के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में एमडीएम संचालन हेतु बर्तन एवं दो सिलेंडर व प्रत्येक कक्षा कक्षा के लिए पांच पंखे प्रदान किए गए।उनके द्वारा  दिए गए आर्थिक सहयोग से विद्यालय के एमडीएम संचालन में और सुविधा हो जाएगी। इसके उपलक्ष्य में आज विद्यालय पर प्रधानाध्यापक दिग्विजय यादव द्वारा एसडीएम  संतोष कुमार उपाध्याय की माता जी को विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 सम्मान समारोह में माताजी ने कहा कि विद्यालय में इस ढंग की कभी कोई भी आर्थिक सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो मैं हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहूंगी। सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व एनपीआरसी श्री राम जी उपाध्याय प्रधानाध्यापक सराय बिभार डॉक्टर निर्भय सिंह ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री व प्रधानाध्यापक सराय त्रिलोकी डॉक्टर मनीष सिंह सोमवंशी प्रधानाध्यापक मेहंदीपुर चौरसिया बस्ती सुशील सिंह स्वामी ग्राम शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा दुबे सहायक अध्यापक अभिषेक पांडे सहायक अध्यापक मनोज यादव शिक्षामित्र सीमा यादव व नीलम उपाध्याय के साथ-साथ ग्राम शिक्षा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मनीष सिंह द्वारा व अतिथियों का स्वागत तथा आभार विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिग्विजय यादव द्वारा किया गया।

Related

डाक्टर 6759003818803702243

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item