भारतीय संविधान हम सभी के जीवन का है मार्गदर्शक: नीरा आर्या

महुली में जीवीएस ने महिलाओं को किया जागरूक

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महुली गांव में स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार की सुबह ग्रामीण विकास संस्थान ने महिलाओं के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक किया। मौजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सौहार्द फेलो मंच के नीरा आर्या ने बताया कि भारतीय संविधान हम सभी के जीवन का मार्गदर्शक है। ग्रामीण विकास संस्थान बहुत ही लाभकारी संगठन है जो नागरिकों को एक समान स्वतंत्र न्यायपूर्ण और सम्मानजनक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न क्षमता निर्माण पहलुओं के माध्यम से हम नागरिकों को अपने समुदाय में अधिक सार्थक योगदान देने के लिए संवैधानिक मूल्यों और ढांचे का उपयोग करने में सक्षम बनाते हैं। उन्होंने बताया कि विशेषकर महिलाओं व किशोरियों के साथ युवाओं के बीच संवैधानिक मूल्यों को लाने का प्रयास कर किया जाता है। वहीं ग्राम प्रधान सब लाल ने बताया कि हमारे समाज में जितना अधिकार पुरुष का है, उतना ही अधिकार महिलाओं का भी है। हमें महिलाओ के अधिकार का हनन नहीं करना चाहिए। संविधान हम सभी नागरिकों के व्यक्तिगत काम और शिक्षा का अधिकार और सामूहिक रूप से कुछ बुनियादी स्वतंत्रता भी प्रदान करता है। इस अवसर पर चंद्रभान सिंह, लेखपाल अमरेंद्र सिंह, डाटा आपरेटर प्रदीप सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 3969774125425449505

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item