माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर दीक्षा चयनित

जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के गांव काछीडीह निवासी अनुराग सिंह की पुत्री का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परिणाम में माध्यमिक विद्यालय (9-10) अध्यापक विज्ञान विषय हेतु हो गया है। दीक्षा के पिता अनुराग सिंह जनपद गोण्डा में गन्ना विभाग में कांटा क्लर्क हैं और माता रीता सिंह गृहणी हैं। दीक्षा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट जनपद प्रयागराज के जगततारन इंटर कॉलेज से और स्नातक अवध विश्वविद्यालय से किया है। बिटिया की इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। गांव के ही सुखराज सिंह,वीरेंद्र बहादुर सिंह, भूपेंद्र सिंह, छोटेलाल सिंह,रामविजय सिंह, श्रवण कुमार सिंह, महेश सिंह आदि ने बधाई दी है।

Related

जौनपुर 8127447033120431425

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item