पार्टी के दायित्वों का शत—प्रतिशत पालन करूंगा: चिन्ताहरण


भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आजमगढ़ रोड स्थित एक होटल में चिंताहरण शर्मा के नगर मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जहां वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि पार्टी काम के बदले सम्मान करना सिखाती है जिसके लिए आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में सामने है। उन्होंने कहा कि चिंता हरण की पार्टी के प्रति लगाव, मेहनत का आज उन्हें मंडल अध्यक्ष के रूप में पुरस्कार मिला है। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए सभी दायित्वों का शत प्रतिशत पालन करने का प्रयास करूंगा। नगर मंडल के पदाधिकारियों के साथ उनके सहयोग से टीम को मजबूत किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी तन्मयता के साथ काम किया जाएगा। कार्यक्रम को अजित प्रजापति, प्रदीप जायसवाल, निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रामजी यादव ने किया।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि, महेन्द्र वर्मा एडवोकेट, ज़फ़र अब्बास, देवेश जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अमित त्रिपाठी, मनोज पांडेय, बाबा समद, डाॅ. प्रमोद सिंह, वेद प्रकाश जायसवाल, प्रमोद चैहान, धर्मेन्द्र सिंह, धीरज पाटिल, ओम चौरसिया, मुस्तकीम अहमद, भुवनेश्वर मोदनवाल, महेश लालवानी समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 1334165383734041546

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item