चौकियां धाम श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन भक्तों का उमड़ा सैलाब

हवन—पूजन के पश्चात तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव का हुआ समापन

जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में चल रहे त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार कर 56 भोग लगाकर मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने आरती पूजन किया। मन्दिर प्रांगण में आचार्यों एवं ब्राम्हणों ने हवन पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चारण से दुर्गा सप्तशती पाठ परायण कर समापन किया। 

हवन—पूजन एवं माता रानी के जयकारों से मन्दिर परिसर क्षेत्र का सारा वातावरण मनमोहक एवं भक्तिमय हो गया। श्रृंगार महोत्सव का अंतिम दिन व पूर्णिमा होने के कारण भक्तों की भारी भीड़ माता रानी के दर्शन पूजन के लिये लगी रही। 

कतार में खड़े होकर भक्तजन दर्शन दर्शन पूजन करते नज़र आये। मुख्य आचार्य अजय मिश्रा के नेतृत्व में उनके सहयोगी आचार्य निशांत पांडेय, प्रवेश मिश्रा, अजय मिश्रा, सुशीलधर द्विवेदी, अमितदेव पांडेय, मुख्य यजमान सीताराम नाम शरण जी महाराज के तत्वावधान में मन्दिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ परायण हवन पूजन कर समापन किया गया।वहीं मन्दिर के बगल में स्थित काल भैरवनाथ मन्दिर, काली मंदिर में श्रृंगार महोत्सव में सजाया गया। जगह—जगह प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसार पर अंबिका त्रिपाठी, हनुमान त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, महंत विनय त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, प्रवेश त्रिपाठी, नितेश त्रिपाठी, शोले त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, राधारमण त्रिपाठी, गाैरव त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, कौशल दुबे समेत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 4819098541897093251

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item