संयुक्त श्रीमाली महासभा ने सावित्री बाई फुले का मनाया जन्मदिन

 

जौनपुर। नगर के प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित मां शीतला पैलेस लान में सावित्री बाई फुले का जन्मदिवस संयुक्त श्रीमाली महासभा इकाई द्वारा मनाया गया जहां छोटे लाल श्रीमाली ने अपने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये धूप एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। साथ ही बताया कि सावित्री बाई फुले का जन्म  3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नया गांव में एक दलित परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नैवसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्री बाई का विवाह 1840 में महान समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ हुआ था। इसी क्रम में विश्व हिन्दू महासंघ के नगर अध्यक्ष अमरदेव श्रीमाली ने बताया कि सावित्री बाई फुले भारत की एक समाज सुधारक महिला के रूप में जाना जाता है। वह महाराष्ट्र की कवयित्री थीं। उन्हें  भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में आज भी जाना—पहचाना जाता है। इस अवसर पर रविकांत श्रीमाली, अमरदेव श्रीमाली, अनिल श्रीमाली, बब्लू श्रीमाली, रामचंद्र श्रीमाली, शनि श्रीमाली, राजू श्रीमाली, सुरेन्द्र श्रीमाली, शनि श्रीमाली, विपिन श्रीमाली, जय नारायण पंडा, संदीप श्रीमाली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Related

डाक्टर 8991537582980146957

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item