भाजपा सरकार में देश और प्रदेश अराजकता का शिकार हैं : राकेश मौर्या

 जलालपुर, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर निजी चिकित्सालय चला रहे डा. तिलकधारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या पूर्व विधायक श्रद्धा यादव सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा गोपीपुर में स्थित आवास पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लिये।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है लेकिन आज भाजपा सरकार में देश और प्रदेश अराजकता का शिकार हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था पर जीरों टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है। भाजपा सरकार आरोपियों को लगातार बचाती रही है। जिस तरह से डा. तिलकधारी पटेल की बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर हत्या किया, यह बहुत दुखद है। उससे भी ज्यादा दुख इस बात की है कि अभी तक बदमाश पकड़े भी नहीं गये। इस घटना की पूरी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिया जायेगा। पूरी समाजवादी पार्टी मृतक के परिवार के साथ है। इस घटना को सदन में उठाया जायेगा। भाजपा सरकार से मृतक परिवार को 1 करोड़ का सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने मांग करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख कैलाश यादव, राहुल त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, राना यादव, गौरी सोनकर, भारत यदुवंशी, रोहित चौबे, कुलदीप तिवारी, लुकमान खान, रामू मौर्या, संदीप दूबे, बीके पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 780557048842607560

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item