पैदल अयोध्या जा रहे कारसेवक का केराकत में हुआ स्वागत


बिहार के कैमूर जिले से चलकर केराकत पहुंचा था कारसेवक

केराकत, जौनपुर। अधोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कोने कोने से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं बिहार से अयोध्या पैदल यात्रा कर रहे कारसेवक को केराकत पहुंचने पर माल्यार्पण कर अयोध्या के लिए रवाना किया गया। बता दें कि राहगीरों को रुकने के लिए बनाये गये रैन बसेरा में भगवा कपड़ा पहने एक युवक आराम कर रहा था जिसके विषय में जानकारी की गई तो वह बिहार राज्य के बडौरा गाँव, थाना रामगढ़, जिला कैमूर का कारसेवक प्रकाश सिंह बताया गया। वह पैदल चलकर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहा था जिसकी जानकारी नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णा उर्फ गोलू जायसवाल दी गई। जानकारी होते ही शनिवार की सुबह नगर कार्यालय के कर्मचारियों को कोतवाली चौराहे पर भेजकर प्रकाश सिंह को अंगवस्त्रम भेंट करके माल्यार्पण करने के साथ अयोध्या सकुशल पहुंचने की शुभकामना दिया। इस अवसर पर मुनिल यादव, रमेश उर्फ रामू यादव, सभासद बबलू मद्धेशिया, असल मंसूरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 5447295204431048623

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item