दांतों के प्रति लापरवाही हो सकती है जानलेवा : डा0 जितेन्द्र

  जौनपुर। नगर के मीना रिजवी गल्र्स इण्टर कालेज में शनिवार को छात्राओं का मुख व दन्त परीक्षण शिविर लगाया गया जिसमें कालेज के करीब 400 छात्राओं ने इसका लाभ उठाया। जे0 डी0 मेमोरियल नर्सिंग होम के डेण्टल विभाग के यूनिट प्रभारी डा0 जितेन्द्र कुमार की टीम ने परीक्षण के बाद बताया कि 100 से ज्यादा छात्राओं में दांतों के बिमारी के लक्षण पाये गये। जिसका त्वरित ईलाज किया गया और उन्हें निःशुल्क दवा वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि दाॅंतों के प्रति लापरवाही बरतने से जानलेवा बीमारी हो सकती है। ऐसे में सभी को इसके प्रति सजग रहना चाहिए। इस मौके पर प्रबन्धक शमशीर हसन प्रधानाचार्य तसनीम फात्मा, प्रधानाध्यापिका अंर्जुमन बानों, तसनीम, शमीमुल निशा, हेलाल अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item