कड़ी सुरक्षा में विसर्जित होंगे भगवान गणेश
https://www.shirazehind.com/2013/09/blog-post_8467.html
देखा गया कि नगर मजिस्टेªट वीरेन्द्र गुप्त एवं क्षेत्राधिकारी नगर अलका भटनागर ने विसर्जन घाट का जायजा लेते हुये सभी सम्बन्धितों को बारीकी से देखा। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला को निर्देशित किया गया कि जेसीबी मशीन से संभव हो तो ठीक, नहीं टैªक्टर के माध्यम से नदी के किनारे के हिस्से सहित विसर्जन घाट तक के सभी मार्गों को दुरूस्त किया जाय। इसके साथ अधिकारीद्वय ने जिला व पुलिस प्रशासन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने का पूरा आश्वासन दिया। साथ ही इस समय के माहौल के मद्देनजर महासमिति सहित नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा किया। इस अवसर पर महासमिति के संयोजक संजीव यादव, अध्यक्ष नवीन सिंह, महासचिव मनोज मौर्य, संतोष पाण्डेय, गौरव गुप्ता, पवन दूबे सहित महासमिति के अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
