जेसी सप्ताह के तहत ड्राइंग, स्वास्थ्य एवं योगा शिविर आयोजित

जौनपुर। जेसी सप्ताह के अन्तर्गत जेसीआई शक्ति शाहगंज के बैनर तले प्रत्येक दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके क्रम में तीसरे दिन सेंट थाॅमस इण्टर कालेज में कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों का ड्राइंग प्रतियोगिता कराया गया जिसका विषय पब्लिक प्लेस था। इसमें प्रियंका प्रथम, नमिता द्वितीय व आकांक्षा तृतीय आयी जिन्हें अध्यक्ष संगीता जायसवाल ने सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका रामानन्द जायसवाल व सावित्री मिश्रा ने निभायी जबकि आभार नीशा सोनी ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर आशा गुप्ता, पूनम, गीता जायसवाल, नीलम अग्रहरि, अनीता, सीमा, आंचल आदि उपस्थित रहे।


चैथे दिन उदयन एकेडमी पुराना चैक में बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसएल गुप्ता ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये जेसी संगीता जायसवाल ने कहा कि एक स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ देश का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा गुप्ता, डा. रूचि मिश्रा, निशा सोनी, अल्का गुप्ता, सीमा गुप्ता, आंचल जायसवाल, पूनम, गीता गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। पांचवें दिन योगस्थली तुलसी उद्यान में एक दिवसीय योगा शिविर का आयोजन डायरेक्टर डा. मौलश्री चित्रवंशी व संस्थाध्यक्ष संगीता जायसवाल की देख-रेख में हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण योगगुरू जेसी मनोज पाण्डेय द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि डा. प्रेमचन्द्र चित्रवंशी ने कहा कि योग करने शरीर के सारे विकार नष्ट हो जाते हैं। बीच-बीच में राजे गुप्ता द्वारा भजन का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर जेसी वीक चेयरमैन निशा सोनी, आशा गुप्ता, गीता जायसवाल, आंचल, सीमा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अलका व आभार अनीता ने ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item