युवाओं के हाथ में होगी राष्ट्र की बागडोर- धनन्जय सिंह


जौनपुर। सांसद धनन्जय सिंह ने कहा कि युवा देश की शक्ति है जिस तरीके से युवा आगे बढ़ रहे हैं आने वाले समय राष्ट्र की कमान युवाओ के ही हाथ में होगी। उन्होंने कहा कि हमारा जनपद हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता रहा है जिस तरह से भगवान श्री गणेश महोत्सव में सभी धर्मो के लोग शामिल हो रहे हैं यह अन्य जनपद वासियों के लिए एक सबक है। सासंद शुक्रवार की रात नगर के रसूलाबाद स्थित नवयुवक गणेश उत्सव संस्था द्वारा आयोजित विशाल भण्डारा के उद्घाटन समारोज में बोल रहे थे। युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा तभी राष्ट्र का नाम पूरी दुनिया में जाना जायेगा। बिना किसी भेद-भाव व जाति धर्म के सामाजिक हितों और देश के विकास की बातें हों यह देश के लिए शुभ संकेत है। युवा वर्ग हर काम में बढ-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है और आने वाले समय में युवाओं के हाथ में ही देश की बाग-डोर होगी।


    जनपद के सौहाद्र्ध के प्रति खुशी का हिजहार करते हुए कहा कि प्रदेश या देश में जब भी दंगे या साम्प्रदायिक तनाव हुआ हमारा जनपद इससे अछूता रहा। लोगों ने एक साथ मिलकर साम्प्रदायिक शक्तियों के मनसूबे पर पानी फेर दिया है। सांसद ने क्षेत्रीय जनता का समस्या की जानकारी भी दी और तत्काल उसके निवारण के लिए कार्यवाही किया।
        इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष राहुल साहू ने अपने साथियों के साथ सांसद धनन्जय सिंह का माल्र्यापण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही करंजा कला ब्लाक प्रमुख बृजेश सिंह प्रिंसु को भी स्मृति चिन्ह भंेट किया गया। संस्था द्वारा साम्प्रदायिक सौहाद्र्ध की मिसाल पेश करने वाले 3 इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार हसनैन कमर दीपू, आरिफ हुसैनी व मोहम्मद अब्बास को सम्मानित किया।
    इस मौके पर अश्वनी साहू, विष्णु साहू, राकेश साहू, अतीत साहू, मानमोहन गुप्ता, बिट्टू, अंशू, रुपेश, राजन, गोलू, सुभम् आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे। आभार पत्रकार अमित गुप्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item