मुम्बई की तर्ज पर दुकान में स्थापित की गणेश प्रतिमा

जौनपुर। अग्रदेव भगवान श्रीगणेश महोत्सव को लेकर जनपद में गजब का उत्साह देखा जा रहा है जिसको लेकर जहां एक ओर जगह-जगह पूजन पण्डाल बनाकर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गयी है, वहीं दूसरी ओर घर के अलावा लोग अपने प्रतिष्ठान पर प्रतिमा रखकर सुबह-शाम पूजन-अर्चन कर रहे हैं। महाराष्ट्र से शुरू इस महोत्सव की धूम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में देखा जा रहा है। देखा गया कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचलों तक पण्डाल बनाकर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं जिसका विसर्जन रविवार को होगा। इसी क्रम में नगर के नखास मोहल्ले में युवा समाजसेवी संतोष गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान पर श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित किया है जहां प्रत्येक दिन सुबह-शाम पूजा, पाठ, आरती के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है। जौनपुर जैसे छोटे शहर में इस तरह का कार्यक्रम मुम्बई का एहसास करा रहा है, क्योंकि वहां सार्वजनिक स्थलों के अलावा घर सहित प्रतिष्ठानों पर प्रतिमा स्थापित की जाती है। प्रतिष्ठान पर प्रतिमा स्थापित करने वाले संतोष गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक दिन शाम को दर्जनों भक्त उपस्थित होते हैं जो भजन-कीर्तन से पूरे माहौल को परिवर्तित कर देते हैं तथा इसे देखने के लिये आस-पास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित रहती है। भजन-कीर्तन करने वालों में संतोष गुप्ता, धर्मपत्नी रीता गुप्ता के अलावा मुकेश श्रीवास्तव, शरद जायसवाल, अशोक कुमार, धीरज निषाद, लुल्लुर पंडित के अलावा तमाम महिला, पुरूष, बच्चे, वृद्ध प्रमुख रूप से रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item