
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वावधान में जेसी सप्ताह के छठवें दिन नगर के पुराना चैक स्थित उदयन एकेडमी में स्पोट्र्स व हिन्दी दिवस आयोजित हुआ। अध्यक्ष संगीता जायसवाल की देख-रेख में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका द्वारा बच्चों के लिये निबंध, कला प्रतियोगिता के अलावा बैलून फुलाओं, बोरा रेस, चम्मच रेस का आयोजन हुआ जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक राजेश जायसवाल ने करते हुये कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद में बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसी क्रम में जेसी के पूर्व चेयरमैन निशा सोनी ने आस्था का पाठ पढ़ाया। अन्त में श्री जायसवाल द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीमा, अनीता, आशा, आंचल, सुनीता, गीता, अलका, आराधना, अंशू, दीपिका, डा. रूचि मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।