जेसीआई ने बाटा कापी , किताब और बस्ता

जौनपुर। जेसीआई द्वारा चल रहे जेसी सप्ताह के अन्तर्गत जेसी बालवाड़ी विद्यालय धरनीधरपुर में विद्यालय के बच्चों को शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया। मण्डल निदेशक राधेरमण जायसवाल, जेसी सप्ताह सभापति शशांक सिंह रानू, कार्यक्रम संयोजक विष्णु सहाय ने कहा कि यदि हमारे इस प्रयास से बच्चों का थोड़ा सा सहयोग होता है तो यह अच्छी बात है, क्योंकि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सोनिका श्रीवास्तवा सहित तमाम शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा जहां नीतू गुप्ता, मेघना रस्तोगी, सीमा सहाय व शालिनी सेठ ने विशेष भूमिका निभायी। अन्त में विष्णु सहाय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. विकास रस्तोगी, अतुल गुप्ता, श्यामजी सेठ, चन्द्रशेखर, कृष्ण कुमार, संजय गुप्ता, अजयनाथ, हसन अब्बास, आलोक सेठ, नीरज अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item