अधिकारियो को पढाया गया चुनाव कराने का पाठ
https://www.shirazehind.com/2013/09/blog-post_7989.html
निर्वाचन कार्य में एकजुट होकर टीम भावना से सहयोग करने की आवश्यकता होती है। उपजिलाधिकारी मडि़याहूं विजय बहादुर सिंह ने सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि अपने बीएलओ को भी प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में बूथ स्तर के अधिकारियों चयन तथा उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गयी। बीएलओ के नाम व मोबाइल नम्बर की सूची पुनः तैयार कर लें। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम ने बीएलओ को प्रशिक्षित करने हेतु पुनरीक्षण से सम्बन्धित सीडी एवं प्रशिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करायी। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट वीके गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, केराकत ऋतु सुहास, मछलीशहर रामभजन सोनकर, शाहगंज सतीश चन्द शुक्ला, सभी तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।
