
जौनपुर। पुलिस और प्रशासन आपकी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिये है। हमारी आपसे अपील है कि आने वाले दिनों में जो पर्व आ रहे हैं, उसे आपसी भाईचारे के साथ मनायें। यदि कोई व्यक्ति इसमें खलल डालता है तो उसकी सूचना हमें दें। हम त्वरित कार्यवाही करें। उपरोक्त बातें क्षेत्राधिकारी बदलापुर सर्वजीत शाही ने बुधवार को स्थानीय थाना परिसर में आयोजित शांति सद्भावना समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा। बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपजिलाधिकारी रामनरेश पाठक ने कहा कि कस्बा से लेकर गांव तक हमारी नजर है। किसी भी स्थिति से निबटने के लिये प्रशासन तैयार है। आप लोगों से अपील है कि आपसी भाईचारे का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें जो लोगों के लिये मिसाल बने। इस अवसर पर थानाध्यक्ष एमपी सिंह, सिंगरामऊ केपी सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, ग्राम प्रधान, आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित तमाम व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।