बुजुर्ग शिक्षक किये गये सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2013/09/blog-post_8582.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की जनपद शाखा द्वारा डा. रणधीर सिंह की स्मृति में जिले के सबसे बुजुर्ग शिक्षक राम चरित्तर सिंह को जिला मंत्री राजनाथ यादव द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राम आश्रय द्विवेदी, लल्लन मिश्र, जिलाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, जगमोहन द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जिला मंत्री श्री यादव द्वारा संगठन को मजबूत बनाने मंे सहयोग की बात कही गयी। इस अवसर पर शुभम यादव, यदुनाथ सिंह, लाल प्रताप, चण्डी प्रसाद तिवारी, श्रीकांत सिंह सहित तमाम क्षेत्रीय शिक्षक, ग्रामवासी उपस्थित रहे।
