19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
https://www.shirazehind.com/2013/12/19.html
जौनपुर : राजकालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। इसके
तहत कालेज परिसर व आसपास में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव में
तीन हजार 52 छात्र मतदाता 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पर अकेले नामांकन करने से छात्र को र्निविरोध चुना
गया है।
तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को सभी शिक्षक बैलेट बाक्स व पेपर को दुरुस्त कर रहे है। कुल मिलाकर पांच बूथों पर सभी छात्र मतदान करेंगे। इसमें लड़कियों के लिए कोई विशेष बूथ नहीं बनाया गया। मतदान सुबह दस बजे से दो तक किया जाएगा। हर बूथ पर जिलास्तरीय अधिकारी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के कुल छह पदों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में है।
मतगणना तीन बजे से शुरू होगी। मतदान की तैयारियों को लेकर चुनाव संचालन समिति के सदस्य डा.आरके अस्थाना, डा.अवधेश द्विवेदी, डा.मयानंद उपाध्याय, डा.जेपी शुक्ला, डा.सुधा सिंह, डा.मनोज वत्स, डा.विजय प्रताप तिवारी, सुधाकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।