गोमतेश्वर मंदिर से मूर्तियां चोरी
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_4394.html
जौनपुर : नगर के सिहौली स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर का ताला
काटकर चोरों ने रविवार की रात दर्जन भर छोटी मूर्तियों व लगभग साढ़े तीन
हजार रुपये तिजोरी से लेकर चंपत हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा डाग बादल ने एक किलोमीटर दूर चोर का हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे थे। उसके बाद दूसरे तल पर पहुंचकर ताला तोड़कर दो पेटी, कार्यालय का ताला तोड़कर 6 आलमारियों का ताला तोड़ दिया तथा गोदरेज की आलमारी उठाकर मंदिर के पीछे कुछ दूरी पर ले जाकर तोड़कर उसमें रखी दर्जनों चांदी की सर्प तथा गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों को तथा लगभग साढ़े तीन हजार रुपये चुराकर चंपत हो गए। संयोग अच्छा था कि शाम को ही रविवार को संस्था ने चढ़ावा का पैसा आदि निकाल लिया था। चोर अच्छेलाल निषाद के घर का भी ताला तोड़कर चोरी करने का असफल प्रयास किया।
सुबह पुजारी राम सकल दास जब मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो जानकारी हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आरके अग्निहोत्री मौके पर पहुंच गए। जिला मुख्यालय से आए जासूसी कुत्ता बादल सूंघते हुए एक किमी दूर गोमती पुल के पाल हनुमान घाट पंचवटी के पास पहुंच गया। जहां छांगुर निषाद निवासी नाव घाट गांजा पी रहा था। बादल ने सूंघते हुए उसके हाथ को मुंह में दबा लिया। पुलिस उससे पूछताछ में लगी हुई है।