सद्भावना पुल के बगल जमीन व कमरे पर कब्जे का मामला भड़का

 जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल के ठीक बगल में स्थित जमीन सहित बने कमरे पर हो रहा निर्माण कार्य अचानक तूल पकड़ लिया जिसको लेकर दोनों पक्षों में जबर्दस्त तनाव भी कायम है। हालांकि बीते रविवार की रात से हो रहे निर्माण कार्य की शिकायत मिलने पर मंगलवार को पहुंची कोतवाली पुलिस ने निर्माण कार्य को रोकवा दिया जहां निर्माण करने वालों का कहना है कि यह जमीन उनकी है जबकि पहले से जमीन सहित कमरे पर काबिज पक्ष का कहना है कि यह उनकी है जिसको लेकर स्थानीय दीवानी न्यायालय में दायर एक वाद पर स्थगनादेश भी है। पहले से काबिज पक्ष ने इसकी शिकायत आरक्षी अधीक्षक, जिलाधिकारी से लेकर पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों पर करते हुये न्यायालय की गुहार लगाया है। शिकायतकर्ता रामजीत मौर्य निवासी मैनीपुर थाना शहर कोतवाली के अनुसार वह नखास (निकट सद्भावना पुल) में स्थित भूखण्ड संख्या 29/0.049 हेक्टेयर का मालिक बतौर बेदार है जिसका नाम अभिलेखों में अंकित है तथा मौके पर एक कमरा भी बनवाया गया है जिसका अंकन नगर पालिका परिष्द जौनपुर मंे है। इस बाबत प्रतिवादीगण द्वारा अवैध हस्तक्षेप करने की स्थिति में एक विषेधाज्ञा वाद प्रस्तुत कर दिया गया जिसमें सिविल जज दीवानी न्यायालय द्वारा स्थगनादेश पारित कर दिया गया जो आज भी प्रभावी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजेश सिंह ढर्रा पुत्र सूबेदार सिंह नामक एक व्यक्ति बहुचर्चित लेखपाल संजय राय के साथ मिलकर उक्त जमीन पर बीते रविवार की रात से खुदाई करवाकर अब कब्जा करने की नियत से बाउण्ड्री करवा रहा है। श्री मौर्य के अनुसार उक्त लेखपाल आये दिन किसी न किसी मामले में सुर्खियों में रहता है जो नाम का तो धन्नेपुर विकास खण्ड धर्मापुर का लेखपाल है लेकिन नगर नहीं, बल्कि जनपद के सभी क्षेत्रों में विभागीय मिलीभगत करवाकर पूंजीपतियों से अच्छा-खासा धन लेकर इस तरह के जमीनों पर अवैध कब्जा करवा देता है। आरक्षी अधीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव सहित अन्य जगहों पर स्थगनादेश, नगर पालिका का असिसमेंट, न्यायालय के सवाल-जवाब सहित अन्य सम्बन्धित कागजातों के साथ शिकायत करने वाले रामजीत का कहना है कि उक्त जमीन गोरख नामक व्यक्ति से बैनामा उनकी पत्नी स्व. शारदा देवी के नाम हुआ है जिस पर एक कमरा भी बना हुआ है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक निर्माण कार्य रूका हुआ था।

Related

खबरें 6456060818054945318

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item