हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस डे

  जौनपुर। क्रिसमस के उपलक्ष्य में नगर के पुरानी बाजार स्थित सेंट जेफर्स स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां सांता क्लाज ने बच्चों के बीच पहुंचकर उपहार देने के साथ ही उन्हें शांति व सद्भाव का पाठ पढ़ाया। इस दौरान बच्चों ने ‘आज पैदा हुआ उसका प्यारा जिसका पूरब में चमका सितारा’ गीत प्रस्तुत कर सांता क्लाज का स्वागत किया। इस मौके पर निदेशक डा. अलमदार नजर ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने दीन-दुखियों की सेवा करने तथा प्रेम-सौहार्द का जो संदेश दिया है, वर्तमान परिवेश में उसकी नितान्त आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीएल यादव, मनोज सर, खुशी मैम, रूपिका कुशवाहा, एकरार हुसैन, अहमद नदीम, रेखा रावत, अदिति मिश्रा, शबी जहरा, समन, विकेश तिवारी, रूबी चैरसिया, रजिया खान, नीतू सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र/छात्राएं, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. रेखा त्रिपाठी ने किया।
    इसी क्रम में महावीर कान्वेंट स्कूल नखास में क्रिसमस डे मना जहां छात्र/छात्राओं ने सेंटा क्लाज व क्रिसमस ट्री चार्ट पर बनाकर प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान जहां बच्चों ने केक काटकर सेलिब्रेशन किया, वहीं ग्रुप ए, बी व सी सेंटा क्लाज प्रतियोगिता आयोजित हुई। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रबंधक अतुल गुप्ता ने संजना निषाद प्रथम, नीलम निषाद द्वितीय व आदित्य सोनिया तृतीय को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राकेश कुमार, अमित उपाध्याय, वैशाली प्रधान, रेखा जायसवाल, अंकिता श्रीवास्तव, फरहत बानो, करिश्मा बानो, रेखा रावत उपस्थित रहे।


Related

खबरें 1138383527860542665

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item