आकांक्षा समिति ने की आधा दर्जन मामलों की सुनवाई
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_2852.html
जौनपुर। ऋतु सुहास जिला प्रोबेशन अधिकारी/अध्यक्ष आकांक्षा समिति के तत्वावधान में कलेक्टेªट मीटिंग हाल में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत दायर रेखा सोनकर बनाम दिनेश सोनकर, संगीता बनाम संजय पटेल, पूनम बनाम राहुल यादव, अनीता बनाम पवन कुमार, सुनीता बनाम संतोष, बिन्दू चैहान बनाम राजेश, सन्जना देवी बनाम विनोद उपाध्याय, प्रियंका मिश्रा बनाम इन्दूकान्त, सरिता बनम रामजतन सहित कुल 8 मामलों की सुनवाई की गयी। बार-बार नोटिस दिये जाने के बाद उपस्थित न होने की दशा में इन्दूकांत व रामजतन को पुलिस द्वारा पकड़कर उपस्थित करने के लिये निर्देश दिया गया। राहुल यादव की दूसरी शादी की सत्यता जांच के लिये पुलिस कप्तान लखनऊ को पत्र लिखा गया। शेष अन्य में मकर संक्रांति के बाद बिछड़े परिवारों को मिला दिया जायेगा। इस कार्य में सूचना विज्ञान अधिकारी की पत्नी नन्दिता वर्मा का प्रयास काफी सराहनीय रहा। इस कार्य में शालिनी, ममता श्रीवास्तव, नीतू द्विवेदी, विश्राम वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
