सदैव जानलेवा होती है विषाक्त मदिराः सुहास एलवाई
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_8233.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि विषाक्त मदिरा सदैव जानलेवा होती है। अवैध स्थानों/अड्डों से खरीदी गयी शराब में मिथाइल अल्कोहल भी मिला हो सकता है जो घातक जहर है एवं इसकी बहुत थोड़ी माता पीने से भी आदमी अन्धा हो सकता है एवं उसकी जान भी जा सकती है। किसी भी दशा से अवैध स्थानों/अड्डों से खरीदकर शराब का सेवन न करें। उन्होंने सचेत किया कि सस्ते के चक्कर में जान न गवायें तथा जहरीली शराब पीने से बचें। उत्तर प्रदेश में वैध शराब पाउच में नहीं बिकती है, इसलिये अपना एवं अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये अधिकृत आबकारी ठेके से ही होलोग्राम एवं सील लगी अंकित मूल्य पर ही बोतल खरीदें। पाउच वाली शराब किसी भी हालत में न खरीदें, क्योंकि यह पूर्णतया नकली एवं जानलेवा है। आगामी नव वर्ष पर असामाजिक तत्वों/अवैध शराब कारोबारियों द्वारा नकली शराब बेचने के प्रयास किये जा सकते हैं। ऐसे किसी भी अवैध स्थानों/अड्डों/व्यक्तियों की सूचना 24 घण्टे कार्यरत जनपद के हेपलाइन नम्बर 05452-260417 पर दे सकते हैं। यदि किसी दुकानों पर अंकित मूल्य से अधिक मूल्य लिया जा रहा है तो उसकी सूचना 9454465613, 945466182, 9454466183, 9454466184, 9454466185, 9454465591 पर भी दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पहचान गुप्त रखा जायेगा।
