कांग्रेस के ध्वज वाहक हैं डा. निर्मल खत्री

 जौनपुर। शिवानी-गौरव लाॅ मेमोरियल कालेज भारती संस्थान में आयोजित एक सादे समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष/सांसद डा. निर्मल खत्री का स्वागत किया गया जहां पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने कहा कि श्री खत्री सादगी, सरलता व कांग्रेस के ध्वज वाहक हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर को वाराणसी में आयोजित ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ के लिये जनपद के कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसी क्रम में डा. खत्री ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से भारती संस्थान में जनपद के प्रबुद्ध लोगों के बीच पहुंचकर अभिभूत हूं। भारतीय संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में अग्रणी भूमिका निभायें। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि आज आर्थिक दौड़ में व्यक्ति अपने हित साधन में व्यवसाय करते हुये तमाम उद्यम स्थापित करता है लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कार्य समाज के लिये समर्पित होता है। इस दौरान इन्द्रभुवन सिंह ने श्री खत्री सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह, पूर्व प्राचार्य राधेश्याम सिंह, प्रो. देवेश उपाध्याय, रामजी पाण्डेय, राजनाथ राम, मोती लाल बिन्द, भोलानाथ गुप्त, अखिलेश श्रीवास्तव, छोटे लाल यादव सहित सैकड़ों इंका कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर उपाध्याय एडवोकेट ने किया।

Related

खबरें 5833289568504496044

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item