मण्डी परिषद के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के गोपीपुर गांव में मण्डी परिषद द्वारा घटिया सड़क निर्माण किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को ठेकेदार सहित मण्डी परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये जोर-शोर से प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बीते 2 माह से मण्डी परिषद द्वारा सड़क निर्माण के लिये मोटे-मोटे पत्थर गिराकर काम बंद कर दिया गया है। ऐसे में राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसी को लेकर सोमवार को स्थानीय रामलीला समिति के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क पर पड़े बड़े-बड़े बोल्डरों को उठाकर ग्राम प्रधान, ठेकेदार सहित मण्डी परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार मोटे व नुकीले पत्थरों को पिछले दो माह से सड़क पर डाल देने से वाहनों सहित राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। इतना ही नहीं, रात के अंधेरे में लोग गिरकर जख्मी भी हो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी शिकायत सम्बन्धित विभाग से नहीं की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में छोटे लाल सिंह, सोमेन्द्र सिंह, मिथिलेश सिंह, बचानू सिंह, संजू गुप्ता, भीम यादव, अखिलेन्द्र सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, विपिन सिंह, ओम प्रकाश राजभर, प्रभाकर सिंह सहित अन्य प्रमुख रहे।

Related

खबरें 4330941446154336453

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item