चुनाव के लिये पूरी तन्मयता से जुट जायं कार्यकर्ताः छट्ठू राम

 जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव चुनौती के रूप में लेकर कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ जुट जायं। प्रत्येक बूथ के प्रभारी अपनी टोलियों के साथ गांव-गांव जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करें और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दें। उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के वाराणसी-मिर्जापुर मण्डल के जोनल कोआर्डिनेटर छट्ठू राम ने सोमवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास स्थित पयागपुर गांव के मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की मुखिया जब तक प्रधानमंत्री नहीं बनतीं तब तक न देश का विकास होगा और न ही देश अराजकता, भ्रष्टाचार और गरीबी से मुक्ति पायेगा। इसी क्रम में युवा नेता सलीम खां ने कहा कि बसपा देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जिसने मुसलमानों के हित के लिये हमेशा कार्य किया है। आज प्रदेश में मुसलमानों की हितैषी बनने वाली समाजवादी पार्टी के शासनकाल में मुजफ्फरनगर समेत अन्य कई स्थानों पर जिस तरह से दंगा हुये हैं, उसे मुसलमान कभी नहीं भूल पायेंगे। सरकार ने मुसलमानों को दंगे की आग में झोंकने का काम किया है। आज भी सैकड़ों मुस्लिम परिवार बेघर हैं लेकिन सरकार उनके लिये कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल मंे पूरी तरह सुरक्षित होते हुये विकास की राह पर अग्रसर हो सकते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रामफेर गौतम ने कहा कि सेक्टर एवं बूथ प्रभारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिये क्षेत्र में जुट जायं, क्योंकि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है, इसलिये कार्यकर्ता सभी समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि कार्यकर्ता अफवाहों से सावधान रहते हुये पार्टी की नीतियों से जन-जन को अवगत करायें। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राव ने कहा कि वर्तमान में अपराध चरम पर है। सरकार प्रदेश को विकास के बजाश् विनाश की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में जनता को सावधान करने की जरूरत है। इस मौके पर बूथ एवं सेक्टरवार कार्यकर्ताओं की समीक्षा करते हुये उनकी गलतियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में पलटू राम, मिठाई लाल मौर्य, विजय विश्वकर्मा, रमेश चन्द्र शुक्ल, जगदीश चैहान, साहब लाल यादव, विनोद यादव, लल्लू चैहान, शैलेन्द्र कुमार, रामनयन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम ने किया। अन्त में युवा नेता सलीम खां ने समस्त आगंतुकांे के प्रति आभार जताया।

Related

खबरें 4628922080696547277

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item