एसपी से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमण्डल

 जौनपुर। सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में कुछ अराजक तत्वों द्वारा की जा रही गुण्डई के विरोध में राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को आरक्षी अधीक्षक हैप्पी गुप्तन से मिला और बीते 09 की घटना के सम्बन्ध में उनसे वार्ता किया। आरक्षी अधीक्षक ने प्रतिनिधिमण्डल को शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुये निर्भय होकर राजकीय कार्य करने में सहयोग का आश्वासन दिया। इसके साथ ही घटना में लिप्त अराजक तत्वों के विरूद्ध भी कठोर कानूनी कार्यवाही करने हेतु आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमण्डल में परिषद के जीएन दूबे, जेबी सिंह, बीबी सिंह, राम अवध लाल, शरद पटेल, अश्वनी जायसवाल, हीरालाल आजाद, चन्द्रशेखर सिंह, केके त्रिपाठी, जेडी सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान घटना से सम्बन्धित पत्रक जिला मंत्री सीबी सिंह द्वारा उन्हें सौंपा गया।

Related

खबरें 8034976883462531729

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item