पर्व व परीक्षा के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू

जौनपुर। जिला मजिस्टेªट सुहास एलवाई ने बताया कि इस वर्ष जश्न-ए-यौमुन्नबी का पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 14 जनवरी को मनाया जायेगा। साथ ही 19 जनवरी को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 2013 एवं विकलांगों हेतु (बैकलाग/विशेष चयन) (प्रारम्भिक) परीक्षा 2013 जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि विश्वस्त्र सूत्रों से यह प्रतीत कराया गया कि उक्त अवसर पर प्रतिद्वंदिता एवं वैमनस्यता का लाभ उठाकर कुछ कतिपय अराजक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था को प्रभावित किया जा सकता है। ऐसे में त्योहार व परीक्षा के दौरान जनपद की कानून व्यवस्था बनाये रखने, उसे सकुशल सम्पन्न कराने एवं अराजक तत्वों द्वारा विधि विरूद्ध समस्त कार्यों को अनिवार्य रूप से रोका जाना आवश्यक एवं अपरिहार्य हो गया है। जिला मजिस्टेªट श्री एलवाई ने उपरोक्त से संतुष्ट होते हुये पूरे जनपद में 13 से आगामी 31 जनवरी तक तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन भादंवि की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।


Related

खबरें 8901045637854581661

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item