बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़

 जौनपुर: मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर नगर के प्रमुख चौराहों पर दुकानें सज गई है। पूर्व संध्या पर नगर सहित ग्रामीण अंचल की बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। महंगाई के चलते बिक्री का असर देखने को मिला।
बाजार में सबसे ज्यादा लाई-चिवड़ा व गट्टे की दुकानें लगी है। इसके अलावा चीनी व गुड़ से बने सामानों की दुकानें भी लोगों को अपनी ओर खींच रही है। जिसमें गुड़ तिलकुट, तिल लड्डू, तिल्ली गुड़ पट्टी, तिलकुट, तिल बरी, तिल्ली पट्टी चीनी, दाल पट्टी चीनी, बादाम पट्टी चीनी, सेव ढुंढा, लाई ढुंढा, गट्टा, गजक, लाई, चिवड़ा सहित अन्य सामान बाजार में बिक रहे है।
इन सामानों में सबसे कम दाम पर जहां चिवड़ा मिल रहा है वही सबसे महंगा तिल लड्डू है। हालत यह है झोला लेकर खरीदारी करने पहुंचे लोगों की जेबें तो खाली हो जा रही है लेकिन महंगाई के चलते उनका झोला नहीं भर पा रहा है।
खिचड़ी भेजने की परंपरा का निर्वहन करते हुए लोगों ने बाजार से रेडीमेड सामान और कपड़ा खरीद कर बहन, बेटियों के यहां पहुंचे।
बदलापुर कस्बा सहित क्षेत्र की छोटी-बड़ी बाजारों में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर भीड़ रही है। वहीं साइकिल सहित छोटे-बड़े वाहनों पर गट्ठर बांधकर बहन-बेटियों को खिचड़ी पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा।
शाहगंज, चंदवक, केराकत व मुफ्तीगंज सहित कई बाजारें भीड़ के चलते जाम की चपेट में रहीं। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी किया।
दूसरी तरफ मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की तैयारी बच्चे और युवा करते रहे। दुकान पर पतंग, परेती, मांझा खरीदने के लिए दिनभर भीड़ लगी रही। नगर के राजा साहब पोखरे, बलुआघाट सहित ग्रामीण अंचलों में लोग दिनभर पतंग उड़ाते रहे।
जफराबाद क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में खराब मौसम के बावजूद खरीदारों की भारी भीड़ रही। लोगों ने बहन-बेटियों को खिचड़ी पहुंचाया।
मतदान सबसे बड़ा दान
चंदवक (जौनपुर): मकर संक्रांति के अवसर पर राजस्व कर्मियों ने आयोग के निर्देश पर जन जागरुकता फैलाने के मकसद से बाजार में बिक रही पतंगों पर मतदान सबसे बड़ा दान का स्टीकर लगाया। बताया कि आगे भी मतदान करने के प्रति जागरुकता अभियान चलता रहेगा।

Related

खबरें 2876765072683264784

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item