सद्भावना के नये अध्यक्ष सहित टीम को दिलायी गयी शपथ
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_5731.html
जौनपुर। सद्भावना क्लब का 19वां शपथ ग्रहण समारोह नगर के हिन्दी भवन में सम्पन्न हुआ जहां मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने क्लब द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि नेत्रदान व रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के अलावा मेधावियों को प्रोत्साहित करने का संस्था का कार्य निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि शाही, सद्भावना, शास्त्री पुल के किनारे रिंग रोड बनाकर एक से एक में जोड़कर लखनऊ में गोमती बैराज की तरह सुन्दरीकरण करने का प्रयास करूंगा जिससे शहर की जाम की समस्या से निजात मिल सके। विशिष्ट अतिथि विधिवेत्ता डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि संस्था को सिर्फ सद्भावना पुल के निर्माण से ही संतुष्ट न होकर और भी समस्याओं की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि तरूणमित्र के संस्थापक कैलाशनाथ ने कहा कि संस्था द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। विशिष्ट अतिथि पंधारी लाल यादव ने कहा कि सद्भावना नाम ही सुन्दर है। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् आंशी साहू द्वारा ईश वंदना प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अतिथियों को माल्यार्पण एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया। संस्था का परिचय डा. मोहन लाल केसरवानी एवं अतिथियों का स्वागत डा. अमलदार नजर तथा आभार पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने व्यक्त किया। इसी क्रम में नवचयनित अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल एवं महासचिव मोती लाल यादव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में वर्ष 14 के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। सचिव शारदा जायसवाल ने कार्यों की रूप-रेखा प्रस्तुत किया तो संयोजक लालजी यादव ने संचालन किया। इस अवसर पर डा. एमपी बरनवाल, डा. सरोज उपाध्याय, अशोक गुप्ता, शिवशंकर साहू, श्रवण साहू, शिव सहाय यादव, अनिल साहू, रूदेश जायसवाल, किरन श्रीवास्तव, सरोज जायसवाल, शशिकला जायसवाल, विष्णु साहू, मिर्जा दावर बेग, सूर्य प्रकाश जायसवाल, शशांक सिंह रानू, निखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
