ई-स्टाम्पिंग सेवा का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

 जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रदेश सरकार की तकनीकी सेवा ई-स्टाम्पिंग सेवा का शुभारम्भ किया। प्रदेश के 18 जनपदों में चालू होने वाली इस व्यवस्था का शुभारम्भ करते हुये जिलाधिकारी ने 3 बैनामादारों का ई-स्टाम्पिंग सुविधा से प्रिण्ट निकाला और कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से बैनामादारों के लिये विश्वसनीय आरामदेह एवं आसान तरीका उपलब्ध होगा। ई-स्टाम्पिंग सुविधा प्रदेश सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस दिशा में महत्वपूर्ण एवं छेड़छाड़मुक्त शुरूआत है। 10 हजार से अधिक मूल्य के स्टाम्प के लिये यह व्यवस्था लागू है। उन्होंने बैंक प्रबन्धकों से अपील किया कि ई-स्टाम्पिंग व्यवस्था को सफल बनाने के लिये आम आदमी को तत्काल सुविधा उपलब्ध करायें। उपमहानिरीक्षक (स्टैम्प) मोहम्मद शमीम अहमद ने बताया कि विश्व में सिंगापुर व हांगकांग के बाद भारत में यह व्यवस्था देश के कई प्रदेशों में पहले से ही लागू है। वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय राय ने बताया कि जिले में पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया में यह सुविधा लागू है। नगर मजिस्ट्रेट वीके गुप्ता, कलेक्ट्रट बार के अध्यक्ष यूपी सिंह, एआईजी (स्टैम्प) सरिता राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उमाशंकर वर्मा, मनोज राय आदि ने भी ई-स्टाम्पिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी दिया।

Related

खबरें 1499362979201392345

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item