रालोद ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन


  जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल ने 6 सूत्रीय समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्टेªट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जहां अन्त में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्टेªट वीरेन्द्र गुप्त को राज्यपाल को सम्बोधित मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि गत वर्ष का गन्ना मूल्य बकाया व्याज सहित अविलम्ब भुगतान कराया जाय। वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान किश्तों में न करके एकमुश्त कराया जाय। चीनी मिलों द्वारा क्रय केन्द्रों व मिल गेट पर की जा रही घटतौली पर अंकुश लगाया जाय। चीनी मिलों को पूरी क्षमता से चलाया जाय जिससे किसानों का गन्ना शीघ्र बिक सके। धान क्रय केन्द्रों को सुचारू रूप से चलाया जाय जिससे किसानों का शोषण बंद हो सके। भ्रष्ट हो चुकी कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त किया जाय जिससे आम जनमानस अपने को सुरक्षित महसूस कर सके। इस अवसर पर राम आसरे विश्वकर्मा, अशोक यादव, प्रदीप तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, अखिलेश पाल, राजेश यादव, अतुल श्रीवास्तव, विनय यादव, समरजीत यादव, दयाशंकर यादव, अजय श्रीवास्तव, सुशीला यादव, सतेन्द्र यादव, प्रवीण शर्मा, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

खबरें 1613593675063571697

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item