भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये जनता को आगे आना होगाः संजय सिंह

  जौनपुर। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये जनता को आगे आना होगा। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये कार्यवाही शुरू किया है। भले ही वह सरकार में कोई मंत्री ही क्यों न रहा हो। पिछले दो वर्षों से जनपद की भूमि पर यहां के विकास के लिये संघर्ष कर रहा हूं। यदि पार्टी ने अनुमति दी तो चुनाव लड़कर जनपदवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने का काम करेंगे। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने नगर के एक होटल में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुये कही। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह देश के विभिन्न प्रांतों में कांग्रेस के लिये कार्य कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर अपनी मिट्टी के लिये कुछ करने की इच्छा लेकर वे यहां आये हैं। सूबे की सपा सरकार पर हमला बोलते हुये उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश दंगे की आग में जल रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पीडि़तों की मदद एवं गरीबों की गुहार सुनने के बजाय पूरा सरकारी तंत्र नृत्य देख रहा है। सपा मो. आजम खां को मुसलमानों का मसीहा बताती फिर रही है लेकिन जिस आजम खां को अपने धर्म के निर्वाह की चिंता नहीं है, वह समाज की चिंता क्या करेंगे। आम आदमी पार्टी को लेकर किये गये सवालों के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि जनता के सामने सच्चाई लानी है, इसलिये कांग्रेस ने उसको सरकार चलाने का मौका दिया, ताकि कल कोई यह न कह सके कि मौका मिला होता तो करके दिखा दिया जाता। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर वापस आयेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बनेगी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुये कांग्रेस नेता ने कहा कि चाहे वह नरसिम्हा राव का कार्यकाल रहा हो अथवा वर्तमान की केन्द्र सरकार, भ्रष्टचार के खिलाफ हमेशा ही कांग्रेस ने आवाज उठायी और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने में भी कांग्रेस सबसे आगे रही है लेकिन इसके लिये जनता को भी आगे आकर संकल्प लेना होगा कि वह किसी भी कार्य के लिये लोकतांत्रिक रास्ता ही अपनायेगी। इस अवसर पर तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

खबरें 5551047119705733989

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item