आदेश का पालन न करने पर कांग्रेसी नेत्री ने किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_731.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा बीते 4 जनवरी को स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन का दौरा करने के दौरान दिये गये आदेश का पालन किये जाने की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जया दूबे ने स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार से जनता को विश्वास पूरी तरह से हट गया है। 7 वर्ष से इस अस्पताल का निर्माण चल रहा है जिसे चालू करना तो दूर, इसकी ईंट को बेच दी गयी। जिलाधिकारी के अपने निरीक्षण के दौरान ईंट घोटाले की जांच जिला विकास अधिकारी को सौंपते हुये मलबा न हटाने वालों के खिलाफ 3 दिन में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थानाध्यक्ष खुटहन को निर्देशित किया था किन्तु आज 8 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी। श्रीमती दूबे ने कहा कि जिलाधिकारी का आदेश जब तक मान नहीं लिया जाता तब तक यह आंदोलन क्रमिक रूप से चलता रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ इन्द्रमणि दूबे, इन्द्रभान मौर्य, इन्द्रबली मिश्रा, मिठाई लाल पाल, पंकज कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
