पक्षकार न बनें पत्रकारः अनिल पाण्डेय

 जौनपुर। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बशर्ते पत्रकार पत्रकार ही रहे, पक्षकार न बने। उक्त बातें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने रविवार को जिला इकाई की बैठक को सम्बोधित करते हुये कही। नगर के सोंथालिया कटरा में आयोजित बैठक में उपस्थित साथियों के बीच श्री पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारिता को व्यवसाय न बनने दें तथा इसे मिशन ही बनाये रखें। वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पाण्डेय ने पत्रकार थाने, चैकी, डीएम, एसपी की गणेश परिक्रमा करने से बचें। इनका सम्पर्क समाचारों तक ही सीमित रहे तो अच्छा है। हर व्यक्ति सर्वज्ञ नहीं हो सकता लेकिन हर विषय का बुनियादी ज्ञान रखना पत्रकारों के लिये आवश्यक है। विजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि पत्रकार अपनी कलम की ताकत को सशक्त बनायें। कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। संजय अष्ठाना ने कहा कि पत्रकारिता को कवच के रूप में रखकर कुछ लोग अन्य धंधों में लिप्त हैं। ऐसे लोगों को रोकना होगा। अन्त में संतोष सोंथालिया व अजीत सोनी ने सभी के प्रति धन्यवाद तो महामंत्री सतीश रघुवंशी ने आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, डा. दिनेश तिवारी, यशवंत गुप्ता, सूर्यमणि पाण्डेय, जय आनन्द श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, डा. आलोक गुप्ता, दिलीप शुक्ला, प्रेम प्रकाश मिश्र, रामजी जायसवाल, जय प्रकाश मिश्र, विनय शुक्ला, राकेश द्विवेदी, दीना सेठ, जाफर अहसन जाफरी, सुधाकर शुक्ला, दीपक कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8256633684792838086

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item