जौनपुर में युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द की मनायी गयी 151वीं जयंती

   जौनपुर। युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द जी की 151वीं जयंती रविवार को परम्परागत ढंग से मनायी गयी जिसके परिप्रेक्ष्य में जगह-जगह गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां उपस्थित लोगों ने स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जनपद की विभिन्न संस्थाओं सहित अन्य लोगों ने आज स्वामी जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया
    नगर के रिजवी खां में ‘स्वामी विवेकानन्द के सपनों का भारत’ पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई जहां ज्योतिर्विद/न्यायविद् डा. दिलीप सिंह ने स्वामी जी की दिव्यता एवं भव्यता का बड़ा मार्मिक वर्णन करते हुये कहा कि वे ऐसा स्वर्णिम भारत चाहते थे जिसमें विज्ञान एवं अध्यात्म का पूर्ण समन्वय हो। धर्म, भौतिकता, बुद्धि एवं शति का पूर्ण समन्वय हो। उन्होंने कहा कि विराट भारत को देख उनका हृदय पुलकित हो उठा परन्तु भारत की महादरिद्रता देख उनका हृदय रो उठा। इसके अलावा सुरेन्द्र प्रजापति, पैरालीगल वालंटियर पद्मा सिंह, देवेन्द्र सिंह, संजय उपाध्याय, आदित्य नारायण मिश्र, दिनेश सिंह, डा. अजेय सिंह, समाजसेविका निधि सिंह, रानी सिंह, सुरेश वर्मा, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने टीडी इण्टर कालेज गेट पर स्वामी जी की प्रतिमा रखकर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् उनके विचारों को बताकर उनसे प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करवाया। जिला संयोजक रमेश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत उपाध्याय, स्वतंत्र सिंह, नितेश सिंह, अनुराग पाण्डेय, अभिषेक भारद्वाज, अंशुल तेजस्वी, कमलेश यादव, आर्णव श्रीवास्तव, परवीन्द्र सिंह, आलोक रंजन, प्रतिमेश मिश्रा, आशीष सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  सदानन्द शिशु मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जहां विद्यालय के पूर्व छात्रों को सम्बोधित करते हुये प्रधानायार्य श्रीश पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। युवा जिधर चलता है, उधर रास्ता स्वयमेव साफ हो जाता है। आवश्यकता है सद्संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की। आज का भ्रष्टाचार सद्संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की कमी के कारण है। उन्होंने हजारों मीर दूर अमेरिका में जाकर भारत के परचम को लहराया। उनसे आज के युवाओं को शिक्षा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर धर्मवीर मोदनवाल, मानिक चन्द्र सेठ, पप्पू मिश्र, जितेन्द्र निषाद, राम आसरे निषाद, प्रमोद दूबे, संध्या, श्वेता आदि उपस्थित रहे।
    जिला एड्स कार्यक्रम समन्वय समिति एवं शिक्षक-प्रशिक्षण विभाग टीडीपीजी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में एड्स रेड-रिबन शेव की मानव श्रृंखला कालेज के स्टेडियम में बनायी गयी जिसमें बीएड विभाग, स्काउट्स, एनएसएस, अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित छात्र/छात्राओं की भूमिका सराहनीय रही। इस दौरान उनके बताये पुनर्जागरण तथा उनके युवाओं के प्रति देश हेतु उनकी ऊर्जा का आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में उपयोग करने की शपथ लिया गया। इस अवसर पर डा. समर बहादुर सिंह, डा. एके सिंह, डा. सुशील अग्रहरि, डा. विनय सिंह, डा. सुधांशू सिन्हा, डा. अजय दूबे, डा. रीता सिंह, कार्यवाहक प्राचार्या डा. माधुरी सिंह, राजीव श्रीवास्तव, संतोष रस्तोगी, सुभाष, सलिल यादव, साकेत श्रीवास्तव, पियूष, विष्णु गुप्त, डा. मधु रानी, डा. श्रद्धा सिंह, डा. वंदना शुक्ला, डा. जय प्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


    वरूण गांधी यूथ ब्रिगेड के बैनर तले नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में मनाये गये जन्मदिन पर मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य राघवेन्द्र जी ने स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उनके अंदर नेतृत्व के गुण जन्मजात थे। वे त्याग को सबसे बड़ा गुण मानते थे। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष पीयूष चतुर्वेदी ने कहा कि स्वामी जी ने लोगों से कहा कि जिस समय तुम भयभीत होते हो, उसी समय तुम नगण्य भी होते हो। यही जगत में सबसे अनर्थ का मूल है। नगर अध्यक्ष गौरव सोनी ने कहा कि स्वामी जी हमेशा जीव सेवा को ही ईश सेवा माने। उन्होंने संदेश दिया कि तुम भारत को प्यार करो, उसकी पूजा करो, यही सब प्रार्थना है। इस अवसर पर यादवेन्द्र मिश्र, संतोष चतुर्वेदी, पुनीत सेठ, अमन सोनी, प्रदीप तिवारी, दीपक सेठ, सुमित गुप्ता, विकास सेठ, विनय मौर्या, राजेश यादव, सुशील साहू, सचिन साहू, शीतल साहू, विनोद यादव, राजेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    टीईटी संघर्ष मोर्चा ने स्वामी जी की जयंती पर टीडी इण्टर कालेज के मारूति मंदिर पर कार्यक्रम करके ईश वंदना किया। तत्पश्चात् हवन, वंदन एवं अर्चन हुआ। इसके बाद सुन्दर काण्ड के संगीतमय कार्यक्रम ने समां ही बांध दिया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी कमलेश शास्त्री ने कहा कि मारूतिनन्दन स्वयं बलपुंज केशरी प्रतीक हैं। इनके स्मरण मात्र से ही समस्त दुखों का नाश हो जाता है। इसी क्रम में मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि सरकार की दोहरी व दोषपूर्ण नीतियों के कारण प्रदेश के योग्य एवं शिक्षित युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इस मौके पर संकल्प लिया गया कि अधिकारों व सम्मान की लड़ाई में वे पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर रविन्द्र यादव, अरविन्द यादव, आलोक सिंह, संतोष प्रजापति, अश्वनी मौर्या, राजेश सोनी, शशांक सिंह, लालजी बिन्द, मनोज यादव, शरद पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश सिंह, पंकज यादव, संदीप यादव, दिनेश यादव मौजूद रहे।

Related

खबरें 4003992442664221796

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item