सावधान रैली देश की सबसे बड़ी रैली होगी:सुभाष पांडे
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_721.html
जौनपुर: सपा सरकार का जनता व जन समस्याओं से कोई वास्ता-सरोकार नहीं रह
गया है। सैफई महोत्सव के नृत्य-संगीत व विदेश दौरे को अहमियत देने वाले
सत्ता पक्ष के लोगों से जनता का विश्वास उठ चुका है।
उक्त बातें बसपा के जोन कोआर्डिनेटर एमएलसी रामकुमार कुरील ने शनिवार को नगर स्थित एक मोटल में पार्टी नेताओं के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने पार्टी मुखिया मायावती के जन्मदिन पर लखनऊ में होने वाली रैली की तैयारियों के बाबत कहा कि प्रत्येक विधानसभा से दस हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने की मुकम्मल व्यवस्था कर ली गई है।
इस जिले से करीब 13 सौ बड़ी बसें व अन्य छोटे वाहनों का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा ट्रेनों से लोगों को ले जाने व ले आने के लिए जिम्मेदार नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
पूर्व मंत्री व जौनपुर लोस क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी सुभाष पांडे ने कहा कि आगामी 15 जनवरी को लखनऊ में होने वाली सावधान रैली देश की सबसे बड़ी रैली होगी। इसमें पार्टी मुखिया द्वारा आगे की रणनीति का खुलासा कर कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। मंत्रियों व विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह समय इस प्रकार के दौरे के लिए उचित नहीं कहा जा सकता।
जोन कोआर्डिनेटर छट्ठू राम ने प्रदेश सरकार के रवैए को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैफई के मामले की सफाई देने में मशगूल हैं। उनका ध्यान जन समस्याओं से बिल्कुल हट चुका है।
वार्ता के दौरान एमएलसी वीरेंद्र चौहान, नपाध्यक्ष दिनेश टंडन, जोन कोआर्डिनेटर रामचंद्र गौतम, रामफेर गौतम, जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम, सुरेंद्र राम आदि मौजूद रहे।