स्व. लाल बहादुर शास्त्री सच्चे देशभक्त थे

  जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 48वीं पुण्यतिथि शनिवार को खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मनायी गयी जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि स्व. शास्त्री सच्चे देशभक्त एवं किसानों, गरीबों व मजलूमों के सच्चे सेवक थे। उन्होंने हमेशा सादा जीवन उच्च विचार रखने की शिक्षा दिया। श्री मिश्र ने कहा कि शास्त्री जी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया था। उनके एक ही आवाज पर पूरे देश की जनता सप्ताह में एक दिन व्रत रखना प्रारम्भ कर दी थी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम लाल यादव, पवन शर्मा, बड़कऊ उपाध्याय, भारत लाल यादव, संजय नाविक, पवन दूबे, हनुमान दास मौर्या, विजय कुमार उपाध्याय सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

खबरें 2162257659946026815

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item