ईद-ए-जहरा पर अमन-चैन व तरक्की के लिये की गयी दुआ
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_6419.html
जौनपुर। जौनपुर अजादारी काउंसिल ने ईद-ए-जहरा पर जश्न-ए-मुसर्रत का आयोजन हुसैनिया नकी फाटक पर किया जहां कार्यक्रम की शुरूआत तेलावते कुरान-ए-मजीद से हुआ। इस मौके पर काउंसिल के पदाधिकारियों ने मौलाना फहफूजुल हसन खान एवं मौलाना सैयद सफर हुसैन जैदी को बुकें भेंट किया। तत्पश्चात् श्री खान ने ईद-ए-जहरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इमामों के तरीके को मोमनीन को अपनाना चाहिये। इसी क्रम में श्री जैदी ने कहा कि इमामे जमाना हजरत इमाम मेंहदी की आज ही के दिन ताजपोशी हुई थी। काउंसिल के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद हसन ने प्रकाश डालते हुये कहा कि ईद-ए-जहरा नौ रबीउल अव्वल को हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के कातिलों को मौत की सजा दी गयी थी, इसलिये मुस्लिम समाज विशेषकर शिया समुदाय इस दिन खुशी मनाता है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संयोजक सैयद मोहम्मद मुस्तफा एवं आभार तहसीन शाहिद ने जताया जबकि संचालन असलम नकवी ने किया। इस अवसर पर मुफ्ती अनवार हैदर, अली मंजर डेजी, इसरार हुसैन, इरशाद हुसैन, समीर अली, मो. अब्बास, जफर हसनैन, नासिर रजा, मो. मुस्लिम हीरा, अब्बास काजमी, सैयद मोहम्मद जमां, तहसीन अब्बास, काएम आब्दी, असद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

