बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही शिक्षको का होना चाहिए उद्देश्य

  जौनपुर। अभिभावक व बच्चों के बीच की दूरी कम करने में शिक्षकों का मार्गदर्शन सहायक होता है। हमें अभिभावक संगोष्ठी में सम्मिलित होना चाहिये और अपने बच्चों की कमी व अच्छाई के बारे में शिक्षकों से विचार-विमर्श समय-समय पर करनी चाहिये जिससे हमारे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उक्त बातें सेंट थाॅमस इण्टर कालेज द्वारा आयोजित अभिभावक, अध्यापक व छात्र संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि डा. एचएम रोहित ने कही। इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विजय शंकर पाण्डेय ने छात्रों के के बदलते परिवेश व विचार के बारे में बताया। इसके पहले प्रार्थना गीत विक्की अग्रहरि ने प्रस्तुत किया एवं अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य एंथोनी रोड्रिक्स ने किया। इसी क्रम में गीत प्रांजल अस्थाना व शुभम राय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर देशदीपक सिंह, आशीर्वचन श्रद्धेय फायर लियो सिक्वेरा, पल्ली पुरोहित, मुडि़ल्ला व फादर एंथोनी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया।

Related

खबरें 3655550001651192735

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item