सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

जौनपुर। राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ जहां जहां गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। शिविर का शुभारम्भ पखनपुर व मदरहा गांव में स्वयंसेवकों द्वारा मलिन बस्तियों की सफाई से हुआ जहां डा. मीनू सिंह द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर बौद्धिक प्रकाश डाला गया। दूसरे दिन गांव के लोगों को स्वयंसेवक/सेविकाओं द्वारा प्रौढ़ शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. शशि सिंह द्वारा सफाई पर जोर दिया गया तथा तीसरे दिन बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वावलम्बी बनने के लिये स्वयंसेविकाओं द्वारा जागरूक किया गया। डा. शुप्रिया शुक्ल ने समाज पर अपनी राय व्यक्त किया। अगले दिन ग्रामवासियों को एड्स, पीलिया जैसी बीमारियों के लक्षण एवं बचाव के बारे में बताया गया तो करूणा द्विवेदी द्वारा भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में स्वयंसेविकाओं द्वारा गांव के मतदाताओं को जागरूक किया गया। विशेष शिविर में 7वें व अंतिम दिन शिविर का समापन हुआ जहां मुख्य अतिथि डा. आरपी सिंह ने कहा कि पड़ोस व समाज के प्रति भी जिम्मेदारी होती है और हमें उम्मीद है कि एक दिवसीय शिविर व विशेष शिविर के दौरान आपको प्रशिक्षण दिया गया है। इससे आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डा. शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिये। इस अवसर पर डा. शशिकला सिंह, डा. शुप्रिया, डा. मीनू सिंह, डा. अंजू सिंह, डा. करूणा द्विवेदी, डा. सुषमा पाण्डेय, अस्मिता यादव, कुसुम श्रीवास्तव सहित स्वयंसेविकाओं में नूपूर सिंह, आयुषी सिंह, पूजा यादव, शिमला यादव, खुशबू अग्रहरि उपस्थित रहीं।

Related

खबरें 3547831612990384346

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item