असलहे के बल पर सेल्समैन से 14 हजार लूटा

 जौनपुर: मछलीशहर-बरईपार रोड पर बरहता गांव स्थित जय माता दी पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन से असलहे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने 14 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद रामपुर गांव की तरफ भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा मगर वे असलहा लहराते हुए भागने में सफल रहे।
शनिवार की दोपहर बाद पेट्रोल पंप पर सेल्समैन सुनील पांडेय पैसा लेकर ग्राहक को पेट्रोल दे रहे थे कि इसी बीच काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और तमंचा सटाकर पैसे से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश रामपुर गांव की ओर सड़क पर भागे। हल्ला मचाने पर लोगों ने घेरकर पकड़ने का प्रयास किया मगर बदमाश असलहा लहराते हुए निकल गए। सेल्समैन के अनुसर बैग में लगभग 14 हजार रुपया था। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल इस्लामुल हक खां, उप निरीक्षक शिवानंद यादव व एसआइ राजाराम यादव अलग-अलग रास्ते से जाकर क्षेत्र में बदमाशों की सुरागरसी में जुटे हैं। सायंकाल तक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका था।

Related

खबरें 8371582346484685143

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item