पिता को मौत के घाट उतारने वाला बेटा गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_12.html
जौनपुर जिले की क्राइम ब्रांच और खुटहन थाने की पुलिस ने मामूली विवाद में पिता को मौत के घाट उतारने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी जौनपुर हैप्पी गुप्तन ने बताया कि 5 जनवरी को खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव में डा0 लल्लन पाल को उसके बेटे बृजेश पाल ने कुल्हाड़ी और ईट से कूच कर मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्राच और थानाध्यक्ष खुटहन को लगाया गया था । आरोपी पुत्र ने बताया कि बताया कि घटना से 5 दिन पहले मै कलकत्ता से अपनी शादी के लिए घर आया था। मेरे पिता प्रतिदिन शराब के आदी थे मुझे घर से भाग जाने के लिए गालीऔर मार पीट करने लगे और कहे कि यहां तुम्हारा कुछ नहीं है तुमने अपनी कमाई का एक भी रूपया नहीं दिया तुम्हारा यहां कोई अधिकार नही है मुझसे कहा सुनी हयी तो मै घर से चला गया जैसे ही अन्धेरा हुआ घर पहुचा तो मेरे पिता काफी नशे मे थे मुझे गाली देने लगे जिससे बात बढ गयी और मै घर मे मौजूद कुल्हाड़ी से उनके सर पर मारा जिससे उनकी मौत हो गयी

