सड़क पर बह रहे सीवर से गुस्साए लोगों ने टैक्स इंस्पेक्टर को बनाया बंधक

वाराणसी. भीषण गर्मी से परेशान लोग अब काशी में पेयजल और सीवर की समस्या से भी जूझ रहे हैं। भुलेटेन हड़ासराय में नाराज लोगों ने बेनियाबाग जल संस्थान पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया। अधिकारियों के रवैये से नाराज लोगों ने जल संस्थान में तांडव शुरू कर दिया। कुर्सियों को उठाकर बाहर फेंक दिया। यही नहीं टैक्स इंस्पेक्टर और कर्मचारी को बंधक बनाकर बह रहे सीवर के पास घंटों रोके रखा। लोगों की शिकायत है कि 20 दिन से इलाके की सारी दुकानें सीवर के पानी की वजह बंद हैं। स्थिति इतनी खराब है कि दुर्गंध से जीना मुश्किल हो गया है। पीने के पानी में भी सीवर का पानी आ रहा है। इस समस्या से जूझ रहे मोईन ने बताया कि यह रोज का धंधा है। सैकड़ों दुकानें नाले की पानी की वजह से बंद हो गई हैं। अधिकारियों को कई बार इसकी लिखित शिकायत भी की गई है। इसके बावजूद आज तक कोई जवाब नहीं आया। इसीलिए सब लोगों ने मिलकर टैक्स इंस्पेक्टर को पानी में बैठा दिया। टैक्स इंस्पेक्टर श्रीचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह जेई का काम है। वह अपने इस काम से पीछे हट रहे हैं। जीएम जल संस्थान को इस बात की जानकारी दे दी गई है। किसी मकान के नीचे नाले का मार्ग पड़ जाने की वजह से सफाई नहीं हो पाई होगी। इसकी वजह से सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। जल्द ही इस बारे में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related

खबरें 4445567268768633761

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item