गन्ने के खेत को बना दिया पत्नी की कब्रगाह

सोनभद्र. राबर्टगंज कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में पति ने पत्नी की मौत हो जाने पर उसका शव गन्ने के खेत में दफन कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही एसडीएम की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस समझ नहीं पा रही कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महोखर गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया की गांव के ही देवराज नाम के व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की सोमवार को मृत्यु हो जाने के बाद उसे गन्ने के खेत में दफना दिया है। हरकत में आई पुलिस ने मौके पर जाकर एसडीएम सदर राजेंद्र तिवारी और सीओ सच्चिदानंद की मौजूदगी में खेत की खुदाई करवाया तो घटना सही निकली। पूछताछ में पता चला की मृतक मीरा(26) दिवाकर की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी भी उसी गांव में रहती है। लोगों ने बताया की कुछ दिनों से मीरा अलग रह रही थी। पति देवराज के मुताबिक मृतका ने जहर खाया था। उस समय कुछ समझ में नहीं आ रहा था की क्या करें। इसलिए खेत में ही दफना दिया। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या के निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल देवराज को हिरासत में ले लिया गया है।

Related

खबरें 6855403735139002224

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item