मानवरहित रेलवे क्रासिंग पार करते ट्रेन की चपेट में आया हाकर दर्दनाक मौत,

  जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहड़े गांव में मानवरहित रेलवे क्रासिंग को पार करते समय अचानक आयी ट्रेन  की चपेट में आने से एक हाकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर उसके घर सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अरविन्द कुमार 32 वर्ष पुत्र विजेन्द्र रोज की भांति मंगलवार को भोर में लगभग 4 बजे अपने घर से साइकिल पर सवार होकर अखबार लेने के लिये शहर की तरफ चला। रास्ते में जौनपुर-शाहगंज रेलखण्ड पर स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर वह पहुंचा था कि तभी अचानक टेªन आ गयी जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना की जानकारी पर जुटे आस-पास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दिया जिस पर परिवार वालों के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। बता दें कि मृतक के पिता सिविल लाइंस के पास स्थित एक सरकारी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं जबकि उसके चाचा अवकाशप्राप्त डीआईजी हैं। अरविन्द की मौत से उसकी पत्नी सहित अबोध पुत्री साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर सहित पूरे गांव का माहौल शोक में डूबा हुआ है। देर शाम को शव का नगर के से सटे राम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया जहां परिजन, ग्रामीणों सहित सैकड़ों की संख्या में हाकर भी मौजूद रहे।

   

Related

खबरें 3788524804032448290

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item